लेखनी प्रतियोगिता -24-Sep-2022
जैसा सोचोगे वैसा ही पाओगे....
एक शख्स अपना काम खत्म करके घर जा रहा था...। रास्ते में उसे भविष्य बताने वाली एक महिला मिली..। वहाँ बहुत भीड़ जमा थीं...। लोग कह रहे थे की वो औरत जो बताती हैं वो हमेशा सच होता हैं..। उस शख्स ने भी उत्सुकता वश उससे अपना भविष्य पूछा..। उस औरत ने कहा की इस अमावस्या की रात को तुम मर जाओगे..। वो आदमी घर आया और आकर अपने परिवार को यह बात बताई...। उसके परिवार ने उसे बहुत समझाया की ऐसा कुछ नहीं होता हैं....। इसलिए इसके बारे में ज्यादा मत सोचो..। लेकिन वो शख्स तनाव मैं रहने लगा..। हर पल हर दिन अपने घटते हुवे दिन गिनने लगा..। परिवार वालों के लाख समझाने पर भी उसके भीतर एक डर घर कर गया था..। दोस्तों ने रिश्तेदारों ने सभी ने बहुत समझाया पर वो शख्स भीतर से हार मान चुका था..। आखिर कार अमावस्या पर तो नहीं पर उसके अगली सुबह उस शख्स की मौत हो गई... हार्ट अटैक की वजह से...। जबकि उससे पहले उस शख्स को एक भी बिमारी नहीं थीं...। लेकिन उसने अपने भीतर आने वाली मौत की तस्वीर छाप दी थीं...। बहुत ज्यादा उसके बारे में सोचते रहने से उसकी मौत हुई...।
किसी बात को आप अगर दिल में बिठा लोगे और निरंतर उसके बारे में ही सोचते रहोगे तो उसे सच होने से कोई नहीं रोक सकता..। इसलिए मौत का डर बिठाने से बेहतर हैं आप अपने गोल..अपने सपनों के बारे में बार बार सोचें.. यकिनन वो एक ना एक दिन सच होंगे...।
Mohd Qasim
26-Aug-2023 11:16 AM
nice👍
Reply
Seema Priyadarshini sahay
25-Sep-2022 03:53 PM
बहुत खूबसूरत
Reply
शताक्षी शर्मा
25-Sep-2022 11:09 AM
Nice 👍
Reply